Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाए गए
ranchi,Jharkhand Education Minister ,airlifted to Chennai

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अपोलो चेन्नई ले जाया गया।

उनके साथ उनके पुत्र राजू और हेल्थ टीम भी गयी है। राजू के मुताबिक मंत्री चेन्नई की मेडिकल टीम के लगातार संपर्क में रहते हैं। निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हैं। समय-समय पर जरूरत पड़ने पर चेन्नई जाकर भी चेक अप कराते हैं।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

चेन्नई रवाना होने के पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पारस एचईसी अस्पताल में इलाजरत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को देखने पहुंचे और उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को फाइटर बताया। उन्होंने चिकित्सकों से भी उनकी चिकित्सा से संबंधित जानकारी ली।

बताया जाता है कि मंगलवार को मंत्री बजट सत्र में शामिल होने को विधानसभा गये थे, परन्तु पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें विधानसभा के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया, ताकि सत्र में बाधा ना आये। उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों की टीम ने जरूरी जांच की और सुझाव दिए।

इससे पहले भी एक अगस्त को विधानसभा सदन के दौरान ही जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना काल में भी बीमार पड़ने पर जगरनाथ महतो को एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था। वहां लंग्स संबंधी और अन्य परेशानियों का लंबे समय तक इलाज चला था।

MadhyaBharat 14 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.