Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
रेलमंत्री के बाद सीएम ममता की भी दुर्घटनास्थल पर जाने की घोषणा मुआवजे का ऐलान
kolkata, Railway Minister , CM Mamta

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में कंचनजंघा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के दुर्घटनास्थल पर जा रही हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही दुर्घटनास्थल पर जाने और प्रभावित परिवारों व घायलों के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।

रेलमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में जो लोग मारे गए हैं उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें ढाई लाख रुपये और सामान्य घायलों के परिवार को 50-50 हजार रुपये इलाज के लिए दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि वह भी आज ही दुर्घटनास्थल के लिए रवाना होंगी।

उल्लेखनीय है कि कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना में अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 पर जा पहुंची है। जबकि घायलों की संख्या 25 से अधिक है। अभी मृतक और घायलों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है।

MadhyaBharat 17 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.