Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ी
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ी

 

राजू श्रीवास्तव के दिमाग के एक हिस्से में सूजन 

 

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है।  बुधवार देर रात से उन्हें दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया है। जांच रिपोर्ट में दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। परिवार के लोग और कई रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे हैं। इधर राजू श्रीवास्तव के लिए दुआओं का भी सहारा लिया जा रहा है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। श्रीवास्तव को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार की शाम थोड़ी राहत मिली थी। राजू की आंखों और गले में कुछ हरकत दिखने लगी थी। श्रीवास्तव रविवार तक 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। मंगलवार को इसके 10 प्रतिशत कम कर दिया गया। डॉक्टर्स का कहना था कि एक-दो दिन में वेंटिलेटर हटा देंगे। उन्हें नली से दूध दिया जा रहा था, लेकिन एक बार फिर हालत बिगड़ने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

MadhyaBharat 18 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.