Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शरद पवार अपने निर्णय पर अडिग गतिरोध बरकरार
mumbai, Sharad Pawar , deadlock persists

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने निर्णय पर शरद पवार अडिग हैं। एक तरफ उन्हें मनाने का प्रयास हो रहा है, तो कार्यकर्ताओं को भी शांत करने का प्रयास दीगर नेता कर रहे हैं। नए अध्यक्ष का चयन करने के लिए बुधवार को वाईबी पवार सभागृह में राकांपा नेताओं की बैठक चल रही है।

शरद पवार ने मंगलवार को अपनी किताब के विमोचन के दौरान राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार अपने निर्णय पर दो तीन दिन में पुनर्विचार करेंगे, कार्यकर्ता शांत रहें। बुधवार को अजीत पवार ने बताया कि उन्हें राकांपा के अध्यक्ष पद में कोई रुचि नहीं है। वे इस बारे में सोच भी नहीं सकते। इसके बाद वाईबी चव्हाण सेंटर में प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल छगन भुजबल आदि नेताओं की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के नाम पर विचार विमर्श किये जाने की जानकारी मिली है।

पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी दिल्ली में काम करने में सक्षम हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए सुप्रिया सुले को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इसी तरह महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अजीत पवार को दिए जाने का विचार किया जा रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय बैठक में सभी लोगों की सहमति से ही लिया जाएगा।

MadhyaBharat 3 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.