Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
पिछले कुछ वर्षों में देश के आंतरिक सुरक्षा परिदृश्‍य में सकारात्‍मक बदलाव आया
पिछले कुछ वर्षों में देश के आंतरिक सुरक्षा परिदृश्‍य में सकारात्‍मक बदलाव आया

हर साल 21 अक्‍तूबर को पुलिस स्‍मृति दिवस मनाया जाता है

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के आंतरिक सुरक्षा परिदृश्‍य में सकारात्‍मक बदलाव आया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्‍तर, जम्‍मू-कश्‍मीर और वाम-उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में हिंसक घटनाओं में काफी कमी आई है।शाह ने पुलिस स्‍मृति दिवस पर दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेृतत्‍व में देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि पहले पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में सशस्‍त्र बलों को विशेषाधिकार दिए जाते थे, जबकि अब युवाओं को प्रगति के लिए विशेषाधिकार मिल रहा है।   सर्वोच्‍च बलिदान करने वाले देश के पुलिस कर्मियों के सम्‍मान में हर साल 21 अक्‍तूबर को पुलिस स्‍मृति दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1959 में आज ही के दिन भारत चीन सीमा पर भारी हथियारों से लैस चीनी सेना द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवान शहीद हुए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान 264 पुलिस कर्मियों ने सर्वोच्‍च बलिदान किया है, जबकि अब तक 36 हजार 59 बहादुर पुलिस कर्मियों ने अपना कर्तव्‍य निभाते हुए प्राणों की आहुति दी है। 

MadhyaBharat 21 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.