Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी : राजनाथ सिंह
shatra, Narendra Modi ,Rajnath Singh

चतरा । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से सीधे चतरा जिले के इटखोरी आए। माता भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और चुनरी चढ़ाई। साथ ही मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने चतरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। यहां प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा कि झारखंड से उनका आत्मीय रिश्ता है। उनकी पत्नी झारखंड की हैं। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितने भी मंत्री रहे, सबों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन भाजपा के किसी भी मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य हुए वह रुकने वाला नहीं है। पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों में बोलने का मौका नहीं दिया जाता था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी को सबसे पहले मंच पर मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वाेपरि होता है। संगठन का जो भी निर्णय होता है, उसे स्वीकार करना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, ईसाइयों और पारसियों, जैनियों पर धार्मिक उत्पीड़न हुआ। वे शरण के लिए भारत आए। हमने उन सभी को नागरिकता देने का फैसला किया। इसके लिए भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और ईश्वर की इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी न केवल तीसरी बार, बल्कि चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड एक संपन्न राज्य है लेकिन यहां के मुख्यमंत्री पुलिस के डर से दो दिन गायब रहे। आज जेल में हैं। झारखंड के राज्यसभा सदस्य के घर में छापेमारी के इतने रुपये मिलते हैं कि मशीनों से गिनने में भी कई दिन लग जाते हैं। पूर्व की रघुवर सरकार ने माता भद्रकाली मंदिर विकास के लिए 500 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन इस सरकार ने कार्य होने से रोक दिया। भाजपा सरकार जो बोलती है वह करके दिखाती है।

राजनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय व रसोई गैस उपलब्ध कराया। आयुष्मान कार्ड मुहैया कराकर गरीबों को पांच लाख तक मुक्त इलाज की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों के दम पर भारत विश्व गुरु बनेगा और साल 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश में रामराज्य स्थापित होगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राम-राज्य आ जायेगा। रामलला अपने महल पहुंच गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून लागू करने पर भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहने वालों पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों को पहले यह जानना चाहिए कि किन परिस्थितियों में पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत से गिरकर तीन प्रतिशत रह गई है।

 

इस मौके पर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

MadhyaBharat 15 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.