Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
केरल में तुवाल समुद्र तट पर नौका डूबी 22 की मौत
tiruvanantpuram, Boat capsizes off, Tuval beach

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं। इस नौका में कितने लोग सवार थे, यह साफ नहीं हो सका है। मगर 39 टिकट बेचे गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना जारी करते हुए पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नौका दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पुलिस ने बताया कि नौ यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इनका इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत नाजुक है। बचाव अभियान जारी है। तनूर निवासी नौका मालिक नासिर फरार है। उसके खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। यह नौका पूरी तरह यात्रा के अनुकूल नहीं थी। मछली पकड़ने की नाव को परिवर्तित कर पर्यटन के लिए इस्तेमाल किया गया।

इस हादसे पर केरल सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा है कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। डूबी हुई नौका को तट पर ले आया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

 

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सोमवार को राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री विजयन ने पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह आज तुवाल समुद्र तट का दौरा करें।

MadhyaBharat 8 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.