Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
वायनाड में प्रियंका गांधी को मिली निर्णायक बढ़त
new delhi, Priyanka Gandhi , decisive lead in Wayanad

नई दिल्ली । केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतगणना के दौरान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा उम्मीदवार सत्यन मोकरी पर 4 लाख 10 हजार 931 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है। इस सीट पर प्रियंका गांधी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इससे उत्साहित प्रियंका गांधी ने वायनाड के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने वायनाड के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा है कि वह संसद में वायनाड के लोगों की आवाज बनेंगी।

 

निर्वाचन आयोग के ताजा मतगणना रुझानों के अनुसार वायनाड लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सत्यन मोखेरी को कुल 2 लाख 11 हजार 407 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नव्या हरिदास को कुल 1 लाख 9 हजार 939 वोट मिले हैं।

 

इससे उत्साहित प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर वायनाड के मतदाताओं का आभार जताया है। प्रियंका ने लिखा, "मेरे प्रिय बहनों और भाइयों, वायनाड में मैं आपके द्वारा मुझ पर किए गए विश्वास के लिए आभार से अभिभूत हूं। मैं सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ आप वास्तव में महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपकी आशाओं और सपनों को समझता है और आपके लिए आपके अपने की तरह लड़ता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने की प्रतीक्षा कर रही हूं! इस सम्मान के लिए धन्यवाद और उससे भी अधिक आपके द्वारा दिए गए विशाल प्रेम के लिए दिल से मेरे यूडीएफ के सहयोगियों, केरल के विभिन्न नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और मेरे कार्यालय के सहयोगियों का धन्यवाद, जिन्होंने इस अभियान में अविश्वसनीय मेहनत की। खासकर उन कार्यकर्ताओं का जिन्होंने दिन-रात 12 घंटे की यात्रा की, बिना किसी विश्राम या भोजन के, उन सबका बहुत आभार।"

 

प्रियंका ने उन्हें सच्चा सिपाही करार देते हुए कहा कि वे सभी उन आदर्शों के लिए लड़ रहे थे, जिन पर वे सब विश्वास करते हैं।

 

प्रियंका ने अपने परिवार के लोगों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, "मेरी माँ, रॉबर्ट और मेरे दो रत्न- रेहान और मिराया के प्रेम और साहस के लिए कोई भी आभार कभी पर्याप्त नहीं है। मेरे भाई राहुल, तुम सब में सबसे बहादुर हो... मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद!"

 

MadhyaBharat 23 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.