Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांग्लादेश राजनीतिक संकट : शेख हसीना पहुंचीं हिंडन एयरबेस
new delhi, Bangladesh political crisis,Sheikh Hasina

नई दिल्ली । बांग्लादेश में बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उतरीं हैं। इसी बीच बांग्लादेश में अंतिरम सरकार बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख वेकर उज जमान ने प्रदर्शनकारियाें से शांति और सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाई जाएगी। हिंसा से हमें कुछ हासिल नहीं होगा, सभी ज्यादतियों की जांच होगी।

 

 

 

इसी बीच बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारी सोमवार शाम संसद में घुस आए और तोड़फोड़ की। दोपहर को राजधानी के धनमंडी 32 में बंगबंधु भवन (बंगबंधु मेमोरियल संग्रहालय) में आग लगा दी गई। हसीना के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके आधिकारिक आवास पर भी धावा बोल दिया। राजधानी के धनमंडी स्थित गृह मंत्री असदुज्जमां खान के आवास पर सोमवार दोपहर लोगों ने तोड़फोड़ की। वहीं ढाका के बिजॉय सारणी में राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ की गई। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे लोगों के एक समूह को हथौड़े से मूर्ति को तोड़ने का प्रयास करते देखा गया।

 

राजधानी का हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सोमवार दोपहर काे बंद कर दिया गया है। एचएसआईए के कार्यकारी निदेशक कैप्टन कमरुल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि हवाईअड्डे पर सभी परिचालन शाम 4:54 बजे बंद कर दिए गए हैं।

 

आज सुबह ढाका के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में कम से कम 10 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

 

इसी बीच भारत ने बांग्लादेश के साथ लगती 4096 किमी की सीमा की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ के अपने जवानों को अलर्ट जारी किया है। बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तर 24 परगना जिले और पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य इन महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की परिचालन तैयारियों और रणनीतिक तैनाती की समीक्षा करना था।

 

बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। एयर इंडिया का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को सहायता प्रदान की जाएगी।

 

बांग्लादेश में हिंसा के चलते भारत-बांग्लादेश ट्रेन सेवाएं पहले से ही निलंबित हैं। रेलवे का कहना है कि कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस, कोलकाता-ढाका-कोआ, मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता, बंधन एक्सप्रेस हिंसा के कारण 19 जुलाई से 6 अगस्त तक रद्द हैं। ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका, मिताली एक्सप्रेस भी 21 जुलाई से रद्द है।

 

MadhyaBharat 5 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.