Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी
jammu, security forces and terrorists, Doda

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में चार घंटे के अंतराल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो बार गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 10ः45 बजे कलान भाटा और फिर आधीरात बाद दो बजे पंचन भाटा के पास देसा वन क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। यहां सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात सेना के चार जवान बलिदान हो गए थे।  

 

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अंधेरे, दुर्गम इलाके और घने जंगल का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल रहे। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार देरशाम डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

 

अधिकारियों ने बताया कि चुनौतीपूर्ण इलाके और मौसम की स्थिति के बावजूद, प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें बेअसर करने के प्रयास जारी हैं। सेना पैरा कमांडो और ड्रोन तथा हेलीकॉप्टरों से हवाई सहायता के साथ सीमा पार से घुसपैठ कर जंगल क्षेत्र में शरण लेने वाले आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अपने तलाशी अभियान को तेज कर रही है।  

 

इससे पहले एक बयान में सेना ने कहा था कि वह सीमापार से घुसपैठ कर जम्मू क्षेत्र के उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों के ऊपरी इलाकों में और उसके बाद कश्मीर में घुसने वाले विदेशी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त और समन्वित अभियानों की एक  शृंखला चला रही है। सेना ने कहा था कि उत्तरी कमान की सभी टुकड़ियां जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के संकट को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिए अथक अभियान जारी रहेंगे।

 

 

 

 

MadhyaBharat 17 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.