Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
pulwama, Tribute paid, 40 jawans martyred

पुलवामा। सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने चार साल पहले आज ही के दिन हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के अधिकारियों ने पुलवामा शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पत्रकारों से बात करते हुए विशेष महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान सुरक्षा बलों को आतंकवाद मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे 40 बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन पर गर्व है। उनका बलिदान हमें देश को आतंकवाद मुक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए एस औजला, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, आईजी सीआरपीएफ (ऑपरेशंस) एमएस भाटिया, डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज रईस भट और डिप्टी कमिश्नर पुलवामा ने भी स्मारक पर माल्यार्पण किया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में विस्फोटों से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले की बस के साथ टकराई थी। हालांकि, इस हमले के बाद हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया था।

MadhyaBharat 14 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.