Since: 23-09-2009
टेस्ट में कम से कम 50% अंक जरूरी होंगे
आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनने के बाद कई बदलाव देखे जा रहे हैं। एक तरफ आप की सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगा रही है। तो वहीं व्यवस्था को भी सुधारा जा रहा है। पंजाब में सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी अनिवार्य कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी घोषणा की सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी टेस्ट अनिवार्य होगा । इसके टेस्ट में कम से कम 50% अंक जरूरी होंगे। मान ने कहा कि मां बोली पंजाबी पूरी दुनिया में हमारी पहचान है। पंजाबी को हर पक्ष से प्रफुल्लित करना हमारी सरकार का मुख्य मकसद है। पंजाब सरकार का यह आदेश ग्रुप सी और डी की सरकारी भर्ती में लागू होगा। ग्रुप सी में क्लेरिकल स्टाफ आएगा। वहीं डी में चपरासी, सफाई कर्मचारी जैसे क्लास फोर कर्मचारी आएंगे। पंजाब सरकार के इस आदेश से इन पदों पर पंजाबी मूल या फिर स्कूलों में पंजाबी पढ़ने वालों को नौकरी के ज्यादा मौके मिलेंगे। सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती निकालने का मन बनाया है। पंजाब की मान सरकार 26,754 पदों पर सरकारी भर्ती कर रही है। इस लिहाज से यह बड़ा फैसला है। इनमें से कई पदों की भर्तियां निकाली जा चुकी हैं। वहीं कई के विज्ञापन आने बाकी हैं। पंजाबियों के बजाय बाहरी लोगों को ही यह नौकरियां न मिलें, इसके लिए मान सरकार ने यह कदम उठाया है। इन पदों पर सबसे ज्यादा गिनती ग्रुप सी और डी कैटेगरी की ही है। पंजाब सरकार बनने के बाद आप का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बताते चलें की पंजाब में कर्ज इस समय सबसे ज्यादा है। और राजनीति के चलते आप पार्टी ने कई फ्री की घोषणाएं की हैं। जो की अभी पूरी करनी बाकी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |