Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरजेडी विधायक को कानून मंत्री बनाए जाने पर विवाद
आरजेडी विधायक को कानून मंत्री बनाए जाने पर विवाद

 

कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का मामला है दर्ज 

 

राजनीति जो हो जाय सो कम है। बिहार चाचा भतीजे की सरकार बनी लेकिन इसमें अब नया विववाद उठ खड़ा हो गया है। नीतीश कुमार ने पाला बदलकर एक बार फिर लालू यादव की पार्टी के साथ सरकार बनाई। लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में जिस आरजेडी विधायक को कानून मंत्री बनाया है, उन कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का मामला दायर है।  मामले में बिहार के विधि मंत्री कार्तिक सिंह के खिलाफ एक महीने पहले वारंट निकला था। उन्हें कोर्ट में समर्पण करना था। इसी बीच 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बन गई। दो दिन बाद ही 12 अगस्त को कोर्ट ने कार्तिक सिंह को एक सितंबर तक के लिए राहत दे दी। 16 अगस्त को कार्तिक बिहार के विधि मंत्री बना दिए गए।  52 साल के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बेहद खास माने जाते हैं। वे आरजेडी के विधान परिषद सदस्य हैं। वे पटना स्थानीय निकाय से 2022 में एमएलसी बने थे।कार्तिकेय सिंह  मूल रूप से मोकामा के रहने वाले हैं। राजनीति में आने से पहले वे  शिक्षक थे। मामले में  पीड़ित पक्ष के वकील अमर ज्योति शर्मा का कहना है कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 2014 में यह केस दायर हुआ था। तब पीड़ित के बयान के आधार पर उन्हें आरोपी बनाया गया था। 2017 में कार्तिकेय  ने अग्रीम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।  जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपों को फर्जी बताते हुए केस खारिज करने की याचिका दायर की, जिसे इसी साल हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

MadhyaBharat 17 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.