Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओहो बाबा ‘पैर मत छुओ’ कहकर दो कदम पीछे हटे प्रधानमंत्री
new delhi,  Prime Minister, don

नई दिल्ली। भारत मडंपम में पहले 'राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार' देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस समय असहज हो उठे जब सर्वश्रेष्ट कहानीकार के तौर पर पुरस्कृत कीर्तिका गोविंदासामी प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए बढ़ीं। कीर्तिका ने जैसे ही पैर छूने के लिए झुकी प्रधानमंत्री दो कदम पीछे हो गए। उनके मूंह से दाे शब्द निकले ओहो बाबा ‘पैर मत छुओ’। यही नहीं प्रधानमंत्री ने दो बार झुककर कीर्तिका का अभिवादन किया।

कीर्तिका गोविंदासाीम को पुरस्कार देते हुए दो लाइन का संबोधन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का गला भर आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कला जगत में पर छूना सम्मान की बात हो सकती है लेकिन राजनीति में पता नहीं है यह कैसी परंपरा बन गई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मैं पैर छूने से आकुल और अशांत हो जाता हूं। उस समय जब कोई बेटी पैर छूए तो मैं डिस्टर्ब हो जाता हूं।

इसी तरह की घटना एक साल पहले 13 मार्च को कर्नाटक में हुई थी। जब एक महिला कार्यकर्ता ने मंच पर प्रधानमंत्री पैर छू लिए उसी समय प्रधानमंत्री ने खुद उनके पैर छूकर सभी को चौंका दिया।

24 जून 2023 को अमेरिकी गायिका मैरी मिलिबेन ने भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए थे। मैरी मिलबेन को पैर छूते देख प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से रोका और उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मैरी मिलबेन को भारतीय अंदाज में दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

महिला हीं नहीं पुरुष द्वारा पैर छूने की घटना के बाद प्रधानमंत्री असहज हो चुके हैं। दो साल पहले प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे तभी एक कार्यकर्ता मंच पर चढ़कर उनके पैर छू लिए। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अभिवादन के प्रतिस्वरूप खुद दंडवत होकर अभिवादन किया और फिर कार्यकर्ता को कंधे से पकड़कर उठाया।

पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे भी भावविभोर होकर प्रधानमंत्री के पैर छूते नजर आए थे प्रधानमंत्री उन्होंने तुरंत बाजू में थाम लिया और गले लगा लिया।

MadhyaBharat 8 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.