Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दुनियाँ में मोदी का जलवा अब भी बरकरार,लोकप्रिय नेता बने मोदी
दुनियाँ में मोदी का जलवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा दुनियां में अब भी बरक़रार है।  एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मोदी को चुना गया  हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'द मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग  पीक पर थी। तब कोरोना के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया था। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस मुश्किल हालात से जल्द ही निजात पा लिया।प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग मई 2020 में सबसे ज्यादा 84% पर थी। तब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा था। इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग बेहतर हुई है। जून में PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66% थी। मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25% की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।द मॉर्निंग कंसल्ट अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग 7 दिनों के मूविंग एवरेज के आधार पर निकालती है। इस कैलकुलेशन में 1 से 3 प्रतिशत तक का प्लस-माइनस मार्जिन होता है। यानी अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग में 1 से 3 प्रतिशत तक की कमी या वृद्धि हो सकती है। इस आंकड़े को तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में करीब 2126 लोगों का ऑनलाइन इंटरव्यू किया था।

 

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.