Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना
rajsamand, Prime Minister Modi ,targeted Congress

राजसमंद। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अपने धुंआधार दौरों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजसमंद जिले के देवगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सचिन पायलट और राजेश पायलट के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में गुर्जर समाज का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया।

 

राजस्थान में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि देवउठनी एकादशी पर विवाहों के कारण जनता की आवाज को इलेक्शन कमीशन ने सुना है और अब हमें इलेक्शन कमीशन का मान रखते हुए रिकॉर्ड मतदान करना है। मोदी ने कहा कि एक गुर्जर समाज का बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है, जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद शाही परिवार की शह पर उसे दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता है। राजेश पायलट के साथ भी यही किया गया और उनके बेटे के साथ भी यही किया जा रहा है।

 

 

पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे राजस्थान में जहां भी गए हैं, वहां एक ही बात सुनाई देती है। गहलोत जी, कोनी मिले वोट जी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की एक खास बात और है। राजस्थान के इस चुनाव में माता-बहनों और बेटियों ने भी झंडा उठा लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद जो देश का पहला बड़ा घोटाला हुआ, वो भी हमारे देश के वीर जवानों के लिए खरीदी में हुआ। इन्होंने उसमें से भी कटकी कर ली थी। बोफोर्स घोटाले को भी ये देश कभी नहीं भूल सकता। यदि ये कांग्रेस सरकार 2014 में नहीं गई होती तो हमारे तेजस फाइटर प्लेन भी कागजों पर रह जाते।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में नंबर वन बनाया। तीज-त्योहारों पर कर्फ्यू में नंबर वन बनाया। अपराध में नंबर वन बनाया। भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया। राज्य को पेपर लीक में नंबर वन बनाया। कांग्रेस सरकार जब यहां बनी थी तो उसने भाजपा की अच्छी योजनाओं पर ताला लगा दिया। आप यह याद रखिएगा कि जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। भाजपा राजस्थान को टूरिज्म, तीर्थ यात्रा, निवेश, शिक्षा, खेल, उद्योगों के मामले में अग्रणी बनाएगी।

 

सभा में मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में बड़ा संतोष है कि भगवान राम का घर बन रहा है तो 4 करोड़ गरीब परिवारों का घर भी बन रहा है। मोदी ने अपना घर नहीं बनाया। कांग्रेस नेताओं ने आपके पैसे लूटकर अपने बंगले बनवाए हैं। सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता धर्मचंद देरासरिया का नाम लेते हुए कहा कि 60 साल भाजपा के लिए खपाने वाले देरासरिया कार्यकर्ता के रूप में बैठे हैं। पीएम मोदी ने दावा किया कि देवउठनी एकादशी पर देवगढ़ में वे कह रहे हैं, अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार की वापसी नहीं होगी।

MadhyaBharat 23 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.