Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी को तीन साल के लिए नया पासपोर्ट जारी करने की कोर्ट ने दी इजाजत
new delhi,  Rahul Gandhi ,new passport

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राहुल गांधी को नया पासपोर्ट जारी करने की अनुमति दे दी है। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने राहुल गांधी को तीन साल के लिए पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

 

सुनवाई के दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि 10 साल के लिए पासपोर्ट जारी करने का कोई वैध या प्रभावी कारण नहीं है। स्वामी ने कहा कि राहुल को पासपोर्ट जारी किए जाने का कोई ठोस आधार नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पहले से चल रहे मुकदमों के आधार पर उन्हें पासपोर्ट के लिए अनापत्ति एक साल से ज्यादा समय के लिए नहीं दिया जाना चाहिए।

 

स्वामी ने विदेश मंत्रालय की नियमावली का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई मुकदमा चल रहा है तो एक नियत समय के लिए ही पासपोर्ट दिया जा सकता है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी ने गृह मंत्रालय द्वारा उनकी नागरिकता को लेकर दिए गए नोटिस पर भी अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

 

स्वामी ने बताया है कि नागरिकता के मामले पर उन्होंने गृह मंत्रालय में राहुल गांधी को लेकर कुछ तथ्य पेश किए थे। उसके मुताबिक राहुल गांधी ब्रिटेन में बैक ओप्स नाम की कंपनी 2003 में बना रखी है, जिसमें राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है। ऐसे मे उनको अगर पासपोर्ट के लिए अनापत्ति दी जाती है तो सीमित अवधि के लिए दी जाए।

 

राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट को बताया कि राहुल गांधी ने जमानत पर होने के बावजूद 10 साल के लिए वैध पासपोर्ट मांगा है, जो कि अधिकतम है। राहुल गांधी के वकील ने कहा 2जी, कोयला घोटाले और दूसरे मामलों में भी आरोपितों को 10 साल के लिए पासपोर्ट दिया गया था। 10 साल के लिए पासपोर्ट देना रूटीन प्रक्रिया में आता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जमानत पर विदेश यात्रा को लेकर कोई शर्त नहीं लगाई गई थी। राहुल गांधी हमेशा कोर्ट के सामने पेश हुए , जांच में शामिल हुए और आगे भी जांच में सहयोग करेंगे।

 

कोर्ट ने स्वामी से पूछा कि 2जी और कोयला घोटाले में 10 साल के लिए पासपोर्ट दिया गया, आपका उस पर क्या कहना है। सुब्रमण्यम स्वामी ने जवाब देते हुए कहा कि अगर पहले कुछ गलत हुआ है तो उसको दोहराया नहीं जाना चाहिए।

 

24 मई को कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की याचिका का विरोध किया था। कोर्ट ने कहा था कि मामला 2018 से लंबित है और राहुल गांधी के वकील हमेशा कोर्ट में उपस्थित होते हैं। ये पासपोर्ट से जुड़ा मामला है। राइट टू ट्रैवल मौलिक अधिकार है।

राहुल गांधी ने ये अर्जी नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल की है। राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित होने के बाद अपना डिप्लोमेटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था। अब वे नया पासपोर्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

MadhyaBharat 26 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.