Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
दिल्ली आबकारी घोटाला: अरुण पिल्लई की ईडी हिरासत बढ़ी
new delhi, Delhi Excise scam, ED custody

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विकास ढल ने दिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तार अरुण रामचंद्र पिल्लई की ईडी हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। ईडी ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में बुचीबाबू को समन जारी किया है। बुचीबाबू के सामने पिल्लई से पूछताछ करनी है। ईडी ने कहा कि पिल्लई से रोजाना पूछताछ की गई और इस दौरान बयान दर्ज किया गया।

ईडी की हिरासत की मांग का पिल्लई के वकील मनु शर्मा ने विरोध करते हुए कहा कि उसका 29 बार बयान लिया जा चुका है और छह बार हिरासत में लिया गया है। ईडी कबूलनामा चाहती है। ईडी कह रही है कि पिल्लई किसी होटल में था। ईमेल से कंफ्रंट करवाने की बात कर रहे हैं। अगर पिल्लई इनकार करें तो अब उसकी कोई अहमियत नहीं रह जायेगी।

कोर्ट ने 7 मार्च को पिल्लई को 13 मार्च तक की ईडी हिरासत में भेजा था। ईडी ने पिल्लई को 6 मार्च की रात में गिरफ्तार किया था। ईडी ने इसके पहले पिल्लई के हैदराबाद स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। पिल्लई दक्षिण भारत के शराब निर्माता समूह का प्रमुख व्यक्ति है। पिल्लई पर आरोप है कि उसने समीर महेंद्रू से रिश्वत लेकर दूसरे आरोपियों को दी।

MadhyaBharat 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.