Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हिन्दू मंदिर पर हमले के खिलाफ कनाडा उच्चायोग के बाहर सिखों का प्रदर्शन
new delhi, Sikhs protest, Hindu temple

नई दिल्ली । कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को सिखों ने दिल्ली स्थित कनाडा उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग के बाहर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात रहा है।

कनाडा के उच्चायोग, चाणक्यपुरी जा रहे हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तीन मूर्ति मार्ग पर रोक दिया। इस दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों के हाथों में विभिन्न नारे लिखे पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें हिन्दू सिख एकता और श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी का बलिदान, नहीं बंटेगा हिन्दुस्थान के नारे लिखे हुए थे।

 

उल्लेखनीय है कि कनाडा के टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित एक वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों ने रविवार 3 नवंबर को हिंसक व्यवधान पैदा किया था। 2-3 नवंबर को वैंकूवर और सरे में आयोजित इसी तरह के शिविरों को भी बाधित करने का भी प्रयास किया गया था। मंदिर के बाहर की गई हिंसा के कई वीडियो सामने आए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ब्रैम्पटन में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी। 

 

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.