Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर
पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर

पीएम किसान सम्मान निधि की यह 11वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के खाते में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई । इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। योजना के तहत किसानों के खातों में 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। हर चार महीने में यह राशि किसानों को दी जाती है। मोदी  बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की आवश्यकता है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भूमिधारक किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये का भत्ता मिलता है, जो चार महीने के अंतराल में साल में तीन बार वितरित किया जाता है। अब तक सरकार किसानों के कल्याण के लिए पीएम-किसान योजना पर 1.80 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है। पैसे ट्रांसफर होने से किसानो में ख़ुशी देखी गई।  

 

MadhyaBharat 31 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.