Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उद्धव ठाकरे से संजय राऊत की शिकायत करेंगे नारायण राणे
mumbai,Narayan Rane , Sanjay Raut , Uddhav Thackeray

 

मुंबई। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने कहा कि वे शिवसेना (उ.बा.ठा.) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलकर संजय राऊत की शिकायत करेंगे। राणे ने दावा किया है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद संजय राऊत ने उद्धव एवं उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के बारे में बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनने के बाद उद्धव एवं रश्मि ठाकरे संजय राऊत को बख्शेंगे नहीं।

 

भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि वे भले ही शिवसेना से अलग हुए, लेकिन कभी भी शिवसेना को खत्म करने का काम नहीं किया। संजय राऊत शिवसेना में रहते हुए पार्टी को खत्म करने का काम कर रहे हैं। राणे ने कहा कि उन्होंने जो मेहनत की थी, इसी वजह से शिवसेना के 56 विधायक चुनकर आए थे, जिसमें सिर्फ 12 विधायक शिवसेना के पास रह गए हैं। संजय राऊत इन सभी विधायकों को भी पार्टी से भगाने का काम कर रहे हैं। दरअसल, शिवसेना (उ.बा.ठा.) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने राणे के विरुद्ध बयानबाजी की थी। इसका पलटवार करते हुए राणे ने कहा कि राऊत के पास विकास के संदर्भ में बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे हरदम अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

MadhyaBharat 7 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.