Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अनशन पर बैठे किसान नेता को लेकर आआपा कांग्रेस ने जताई चिंता
new delhi, AAP and Congress ,expressed concern

नई दिल्ली । कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी और किसानों की कर्ज माफी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि जायज मांगों के लिए किसानों का बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 700 से ज्यादा किसानों की शहादत के बावजूद भी सरकार निर्दयी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को वापस लेने के लिए मजबूर हुई भाजपा सरकार को एक बार फिर किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर किया जाएगा।
किसान नेता जगजीत सिंह पिछले 25 दिनों से पंजाब और हरियाणा के खनौरी बोर्डर पर आमरण अनशन पर हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा उनसे मिलने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़नी चाहिए और इंसानियत और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
वहीं  आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी संसद भवन परिसर में जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में प्रदर्शन किया। आआपा नेता संजय सिंह, राघव चड्ढा और अन्य ने किसान आंदोलन का पोस्टर दिखाते हुए मकर द्वार के आगे प्रदर्शन किया। राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 25 दिनों से डल्लेवाल भूख हड़ताल पर हैं। हमारी सरकार से मांग है कि वह किसानों की समस्या सुने और उसका समाधान निकाले।
इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य का ख्याल रखें और उन्हें घटनास्थल के नजदीक बने अस्थाई अस्पताल में शिफ्ट करने से जुड़ा फैसला लें। वहीं डल्लेवाल सहित अन्य किसान नेताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलाने की मांग की है।

MadhyaBharat 20 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.