Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित और अस्वीकार्यः कांग्रेस
new delhi, Haryana

नई दिल्ली । कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित और अस्वीकार्य बताया है। पार्टी ने कहा कि नतीजे अचंभित करने वाले हैं। इससे लगता है कि यह सिस्टम (तंत्र) की जीत है, लोकतंत्र की हार है। हम इस हार को स्वीकार नहीं कर सकते।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मतगणना के बारे में हमें सुबह से ही शिकायतें मिल रही हैं। हम अपने विश्लेषण और इन शिकायतों पर मंथन कर अगले एक या दो दिन में चुनाव आयोग के पास जाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

जयराम रमेश ने कहा कि मतगणना के दौरान एक माहौल बनाने की कोशिश की गई है। अधिकारियों पर दबाव बनाया गया है। हम ऐसी सीटों पर हारे हैं, जहां हम हार ही नहीं सकते थे। यह नतीजा जमीनी हकीकत से अलग स्थिति प्रस्तुत करता है। यह पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की हार है। हमें लगता है कि 12 से 14 सीटों में गड़बड़ियां हुई हैं। यह ज्यादा भी हो सकती हैं। 

प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हमें हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से शिकायतें मिली हैं। उनका कहना है कि जिन ईवीएम में 90 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी थी, उसमें भाजपा जीत रही है और जिनमें बैटरी 60 से 70 प्रतिशत थी उसमें कांग्रेस जीत रही है। यह स्थिति सवाल खड़े करती है।

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.