Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या
jaipur,Gangster Kuldeep Jaghina ,shot dead

भरतपुर/जयपुर। राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमला तब हुआ जब पुलिस उसे जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट लेकर जा रही थी। बदमाशों ने हमले के दौरान पुलिस की आंखों में मिर्च झोंक दी और फायरिंग शुरू कर दी। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलदीप को कई गोलियां लगी हैं। गैंगस्टर कुलदीप को भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था।

 

जानकारी के अनुसार जयपुर पुलिस की टीम बुधवार को गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना व उसके साथी विजयपाल को सरकारी बस से भरतपुर ले जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास दो बदमाश बस में चढ़े। बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची फेंकी और फिर जघीना पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। विजयपाल घायल है। दो यात्रियों को भी गोली लगी है। पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। एसपी मृदुल कच्छावा के अनुसार चालानी गार्ड इन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपितों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक है।

 

गौरतलब है कि भरतपुर में 10 महीने पहले 4 सितम्बर, 2022 को भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की हत्या की गई थी। बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आए थे। मामले में महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस के सहयोग से भरतपुर पुलिस ने गोवा पहुंचने से कुछ घंटे पहले कुलदीप सिंह जघीना समेत 5 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ गौरु पुत्र कुंवर जीत (28), प्रभाव सिंह उर्फ भोला पुत्र महावीर सिंह (22) एवं राहुल जाट पुत्र परमवीर सिंह (28) निवासी जघीना थाना उद्योग नगर, विश्वेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (28) निवासी गांव पाली थाना हलेना हाल शास्त्री नगर थाना मथुरा गेट और विजय पाल सिंह उर्फ भूरा पुत्र वीरेंद्र सिंह (28) निवासी नगला खंगर उवार थाना उद्योग नगर शामिल थे।

 

मामले के अनुसार भरतपुर शहर में काली बगीची शीशम रोड पर स्थित बड़े भूखंड पर विवाद चल रहा था। इस भूखंड का सेटलमेंट कर जमीन से जुड़े सभी लोगों को निकालकर कुलदीप सिंह जघीना करोड़ों का सौदा करना चाहता था। कृपाल सिंह और उसके साथियों ने इस जमीन पर न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया था, जिसे लेकर दोनों में ठनी हुई थी। इस बात को लेकर कुलदीप और उसके साथियों ने कृपाल की गाड़ी को रोककर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

MadhyaBharat 12 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.