Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ईडी का शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में दूसरा समन
mumbai, ED issues ,second summons

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोर्नोग्राफी केस में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर चार दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने सोमवार को भी कुंद्रा को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। मगर वह नहीं पहुंचे।
कुंद्रा ने अपने वकील के माध्यम से ईडी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। ईडी ने सोमवार रात कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर पूछताछ के चार दिसंबर को उपस्थित रहने को कहा है। इस केस में ईडी का राज कुंद्रा के मुंबई के सांताक्रूज स्थित आवास पर छापा पड़ चुका है। ईडी ने कुंद्रा से जुड़े लोगों के करीब 15 ठिकानों पर भी छापा मारा था।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील सामग्री तैयार कर उसे मोबाइल ऐप्स के माध्यम से वितरित करने का आरोप है। इस मामले में उन पर वित्तीय हेराफेरी का भी आरोप है। उल्लेखनीय है कि 2021 में चार फरवरी को मुंबई पुलिस ने मालाड के मालवणी स्थित एक बंगले पर छापा मारा था। आरोप था कि इस बंगले में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की जा रही थी और लड़कियों पर इसके लिए दबाव डाला गया। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
इसके बाद पुलिस ने तीन अप्रैल, 2021 को चार्जशीट दाखिल की और फिर जुलाई में राज कुंद्रा और उनके साथी थोर्प को गिरफ्तार किया। बाद में राज कुंद्रा को जमानत मिल गई। इसके बाद पूरक आरोप पत्र में कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी और यश ठाकुर को वांछित घोषित किया गया।


MadhyaBharat 3 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.