Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रोमांचक मुकाबले में भारत ने 11 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराया
centurian, India defeated, South Africa

सेंचुरियन । चार टी20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से पटखनी दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी मुख्य कारक रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों में अपना पहला शतक लगाया।

 

भारत की तरफ से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। मेजबान टीम के लिए हेनरी क्लासेन ने 41 रन, कप्तान एडन मार्कराम ने 29 रन, रेजा हेंड्रिक्स ने 21 रन और रयान रिकल्टन ने 20 रन की पारी खेली। हालांकि आखिर के ओवर में मार्को यानसन ने धुंआधार शॉट लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। यानसन ने 17 गेंदों में 54 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोलकर सिर्फ 208 रन ही बना सकी और उसे 11 रनों से हार झेलनी पड़ी।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

 

इससे पहले, एक बार फिर टॉस हारकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की और 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तेज गति से रन से भी बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए। वहीं हार्दिक पांड्या ने 18 रन, रिंकू सिंह ने 8 रन और रमनदीप सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। इस बीच तिलक वर्मा ने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। तिलक ने 56 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एंडिले सिमलेन ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मार्को यानसन को एक सफलता मिली।

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.