Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेलवे में अप्रेंटिस के 2438 पदों पर चल रही है भर्ती, तुरंत करें अप्लाई
Recruitment is going on for 2438 apprentice posts in Railways

भर्ती 2024 : दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के 2400 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट आ गई है. तुरंत भर दें फॉर्म.

ये पद दक्षिण रेलवे ने निकाले हैं. इनके तहत कुल 2438 अप्रेंटिस पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. आवेदन पिछले काफी समय से हो रहा है और अब लास्ट डेट आ गई है.

वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. कल यानी 12 अगस्त 2024 इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है.

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को एसआर रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – sr.indianrailways.gov.in. आवेदन 22 जुलाई से हो रहे हैं.

अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं-12वीं पास की हो. साथ ही कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

आवेदन के लिए एज लिमिट 15 से 22 साल है. कुछ पदों के लिए 24 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

सेलेक्शन के लिए किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है. मेरिट के आधार पर चयन होगा. इसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी, पीएच और महिला कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है. स्टाइपेंड रेलवे के नियमों के अनुसार मिलेगा.

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.