Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तरकाशी में आधी रात भूकंप के झटके
uttarkashi, Earthquake tremors ,midnight

उत्तरकाशी। शनिवार आधी रात उत्तरकाशी नगर लगातार एक के बाद एक भूकंप के चार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग (नई दिल्ली) के हवाले से बताया है कि भूकंप की तीव्रता 2.5 रही, जिसका केंद्र जिले के भटवाड़ी तहसील में सिरोर गांव का जंगल था।

 

उत्तरकाशी जिले में रविवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस हुआ। इसके बाद 5 से 10 मिनट के अंतराल में लगातार भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। लगातार आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी के लोग सहम उठेऔर घरों से बाहर निकल आए। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में लोग घरों से बाहर सड़क पर आकर खड़े हो गए। कुछ लोग रामलीला मैदान को सुरक्षित मानकर वहां पहुंच गए। ज्ञानसू और जोशियाड़ा में लोग डर के मारे बाहर सड़क किनारों पर चले गए।

 

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों से कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं लगातार भूकंप के झटकों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा। लाउडस्पीकर से यह भी घोषणा करानी पड़ी की आसपास कोई नुकसान नहीं हुआ है। झटका ज्यादा खतरनाक नहीं है। लोग घर वापस जाएं व सतर्क रहें।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.