Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन गिराया
chandigarh, BSF shot down,Pakistani drone

चण्डीगढ़। बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराकर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इसके बाद जवानों ने एरिया में रात के समय ही सर्च शुरू कर दी है।

सीमा पर तैनात जवानों को मध्य रात्रि भारतीय सरहद पर ड्रोन के आने की आवाज सुनाई दी। इस पर जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही ड्रोन की आवाज आना भी बंद हो गई। जवानों ने एरिया में रात के समय ही सर्च शुरू कर दी। इस दौरान अमृतसर में अजनाला के अंतर्गत गांव भिंडीसैदा में जवानों ने ड्रोन जब्त कर लिया। जल्द ही ड्रोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

इसी दौरान बीएसएफ ने तरनतारन के गांव वान में ड्रोन की आवाज सुनी। फायरिंग करने पर ड्रोन तो वापस चला गया, लेकिन जवानों ने पंजाब पुलिस की सहायता से रात के समय ही एरिया को सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस व जवानों की हरकत देख खेप को उठाने आया तस्कर अपना मोटरसाइकिल वहीं छोड़ भाग गया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त करके जब जांच की, तो लिफाफे में हेरोइन बंधी मिली। पुलिस ने पैकेट से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 17.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 8 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.