Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से ठंड का आगाज
shimla, Cold starts , Himachal Pradesh

शिमला। मानसून की विदाई के बावजूद इंदद्रेव हिमाचल प्रदेश पर प्रसन्न हैं। राज्य के मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में सोमवार सुबह से बादल बरस रहे हैं। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का आगाज हो गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है।

 

 

शिमला जिला के नारकंडा के पास हाटू पीक, मंडी जिला की शिकारी देवी और सिरमौर जिला के चूड़धार में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। 13 हजार फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में भी ताजा हिमपात हुआ है। दारचा और सरचू में बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बाधित हो गया है। राजधानी शिमला सहित राज्य के मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर आंधी चलने से बिजली गुल हो गई। बेमौसमी बारिश से नौकरीपेशा लोगों व स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और समूचे प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

 

 

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच शहरों कल्पा, नाहन, केलांग, पालमपुर और डलहौजी का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस , कुकुमसेरी में 2.1 डिग्री सेल्सियस, रिकांगपिओ में 6.8 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 8.8 डिग्री सेल्सियस, सियोबाग में 8.5 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 11 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 13 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 10.1 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 3 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 15.2 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 15.6 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 16.1 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 11.7 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 6.1 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 15.4 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 13 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 17 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 13.9 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी में 7.9 डिग्री सेल्सियस, जुब्बड़हट्टी में 11.5 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 7.6 डिग्री सेल्सियस, धौलाकूआं में 16.9 डिग्री सेल्सियस, बरठीं में 15.4 डिग्री सेल्सियस, समधो में 4.2 डिग्री सेल्सियस, मशोबरा में 10.8 डिग्री सेल्सियस, पांवटा साहिब में 22 डिग्री सेल्सियस, सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस और देहरा गोपीपुर में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आज प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलट जारी किया है। विभाग ने 18 अक्टूबर तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी भागों में गरज के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

MadhyaBharat 16 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.