Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजधानी में बीच सड़क पर 16 वर्षीय लड़की की निर्मम हत्या
new delhi, Brutal murder ,capital

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की पर एक शख्स (साहिल) ने चाकू से 40 से अधिक वार कर उसकी हत्या कर दी। वह यहीं नहीं रुका, बल्कि पत्थर से उसके ऊपर कई प्रहार किये। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जो विचलित करने वाला है।

 

वीडियो में पूरी घटना दिखाई दे रही है। जब शख्स घटना को अंजाम दे रहा था, तब आसपास से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन लड़की की चीख-पुकार सुनकर भी किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पूरा वीडियो 1.26 मिनट का है। हत्या का आरोप साहिल पर लगा है। पुलिस के मुताबिक साहिल और लड़की के बीच दोस्ती थी, लेकिन रविवार रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

 

 

आगे पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोककर चाकू से हमला कर किया और करीब 40 वार किये। फिर पत्थर से कुचल दिया। फिलहाल आरोपित साहिल फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

 

हैरानी की बात यह है कि साहिल उस लड़की पर चाकुओं से लगातार हमला करता रहा, लेकिन आसपास से गुजर रहे लोगों ने चुपचाप बचकर निकलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कानून-व्यवस्था के साथ-साथ नये बन रहे समाज पर गहरे सवाल उठाता है।

 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपित साहिल का लड़की के साथ झगड़ा हुआ था। इसे लेकर साहिल नाराज था। उसने लड़की को मारने की भी धमकी दी थी। रविवार की रात जब वह अपनी दोस्त के यहां जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी रास्ते में साहिल ने उसे रोक और घटना को अंजाम दे दिया।

शाहबाद डेयरी थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि, “दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “ दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

MadhyaBharat 29 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.