Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दुर्गापुर हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट विमान की क्रैश लैंडिंग में 40 घायल
kolkata, SpiceJet plane , Durgapur airport

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर काल बैसाखी तूफान में फंसने की वजह से स्पाइसजेट के एक विमान की क्रैश लैंडिंग हुई है। इसमें सवार कम से कम 40 यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सूत्रों ने बताया है कि मुंबई से दुर्गापुर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित बोइंग फ्लाइट एसजी-945 रविवार रात अचानक लैंडिंग से पहले तेज आंधी तूफान में फंस गई। इसकी वजह से विमान के केबिन में रखे गए सामान अचानक गिरने लगे और विमान भी बहुत तेजी के साथ झटके लेने लगा। इस वजह से यात्रियों में काफी दहशत का माहौल बन गया। तभी पायलट ने आपातकाल की घोषणा करके सभी यात्रियों से ऑक्सीजन मॉस्क लगाने की गुजारिश की।

इस बीच सामान गिरने और फ्लाइट के लड़खड़ाने की वजह से 40 यात्रियों को चोटें आईं जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान में क्रू मेंबर्स सहित 185 लोग सवार थे जिनमें से अधिकतर की हालत ठीक है। चालक ने सूझबूझ से विमान की लैंडिंग रनवे से इतर कराई गई जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते बचा है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी सूत्रों ने बताया है कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल तूफान में फंसने की वजह से घटना होने की आशंका है। अगर इसके पीछे कोई तकनीकी या ह्यूमन एरर नजर आता है तो इसकी भी जांच होगी। घटना के बाद चेन्नई से दुर्गापुर आ रही एक अन्य फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से बनारस हवाई अड्डे पर ही रोक कर इंतजार करने को कहा गया था।

MadhyaBharat 2 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.