Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में अब होगी एक टीम
एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में अब होगी एक टीम

भारतीय ओलिंपिक संघ की एडहॉक समिति ने इस साल सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में एक ही टीम उतारने का मन बना लिया है। दोनों ही टूर्नामेंट के लिए अगले महीने एक ही ट्रायल आयोजित किया जाएगा।ट्रायल के विजेताओं को ओलिंपिक क्वालिफाइड विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि यह ट्रायल में जीतने वाले पहलवान पर होगा कि वह दोनों टूर्नामेंट में खेलना चाहता है या नहीं। विजेता अगर दोनों में नहीं खेलना चाहता है तो ट्रायल के उपविजेता को खेलने का मौका मिलेगा।भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले धरने पर बैठे पहलवानों के बीच शुरुआती झगड़े की एक वजह यह मुद्दा भी था।कुश्ती संघ ने धरने से पहले जनवरी में ही यह घोषणा कर दी थी कि विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में अलग-अलग टीमें उतारी जाएंगी। कुछ पहलवानों ने इसका विरोध किया था। कुश्ती संघ ने यह भी कहा था कि ट्रायल में खेलने के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलना जरूरी है। इस पर भी विरोध था।विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 24 सितंबर तक बेलग्रेड (सर्बिया) में है, जबकि एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होने हैं। 4 से 7 अक्टूबर तक एशियाई खेलों में कुश्ती का आयोजन होगा।दोनों की तिथियां बेहद नजदीक होने की वजह से कुश्ती संघ ने दोनों टीमें उतारने का फैसला लिया था। वहीं एडहॉक समिति विवादों में नहीं पड़ना चाहती है। समिति ने मंगलवार को कुश्ती संघ की ओर से पुणे में निर्धारित अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप को भी स्थगित कर दिया। इनकी तिथियां बाद में घोषित होंगी।

 

MadhyaBharat 10 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.