Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खुदरा महंगाई दर अगस्‍त में मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी पर पहुंची
new delhi,Retail inflation increased, percent in August

नई दिल्‍ली । महंगाई के माेर्चे पर आम लोगों को थोड़ी राहत देने वाली खबर है। अगस्त में उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर सालाना आधार पर मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी रही है। जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.54 फीसदी पर आ गई थी, जो 59 महीने का निचला स्तर था। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की अगस्त महीने में यह 6.83 फीसदी थी।

 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सब्जियों के महंगे होने से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई दर अगस्त में मामूली बढ़कर 3.65 फीसदी रही है। हालांकि, यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के चार फीसदी के लक्ष्य के दायरे में है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) आंकड़ों के मुताबिक जुलाई, 2024 में यह 3.6 फीसदी थी, जबकि बीते वर्ष के अगस्त में यह 6.83 फीसदी थी। इसके बावजूद यह पिछले पांच साल में दूसरी सबसे कम दर है।

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त महीने में मामूली बढ़कर 5.66 फीसदी रही है, जो जुलाई महीने में 5.42 फीसदी थी। वहीं, शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने के आधार पर 2.98 फीसदी से बढ़कर 3.14 फीसदी हो गई है, जबकि ग्रामीण महंगाई 4.10 फीसदी से उछलकर 4.16 फीसदी पर पहुंच गई है।

 

उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति दो फीसदी की घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

 

MadhyaBharat 12 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.