Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जेल में बंद शाहजहां को अब ईडी ने भी किया गिरफ्तार
kolkata,  ED , Shahjahan

कोलकाता। शाहजहां शेख को तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पहले राज्य पुलिस ने फिर सीबीआई ने गिरफ्तार किया। इस बार उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। शाहजहां को वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

हालांकि, संदेशखाली के तृणमूल नेता ईडी की गिरफ्तारी से पहले ही जेल में है। उनकी सीबीआई हिरासत इस सप्ताह समाप्त हुई है। तब से शाहजहां बशीरहाट जेल में है। शनिवार को ईडी ने कोर्ट में आवेदन देकर उनसे जेल के अंदर पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। बशीरहाट कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद दोपहर में ईडी के अधिकारी शाहजहां से पूछताछ करने पहुंचे लेकिन आरोप है कि उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोपहर में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

 

राशन भ्रष्टाचार के अलावा ईडी को शाहजहां के खिलाफ एक और भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने के सबूत भी मिले हैं। जांच में उन्हें पता चला है कि शाहजहां ने मछली के आयात और निर्यात के व्यवसाय में भ्रष्टाचार का सहारा लिया था। इसके अलावा ईडी के वकील का दावा है कि शाहजहां की 32 करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति का भी पता लगाया गया है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक अधिकारी इन करोड़ों रुपये का स्रोत भी जानना चाहते हैं लेकिन शाहजहां से जुड़े सवालों का जवाब न देने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

MadhyaBharat 30 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.