Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 

तत्कालीन सीएम  मोदी को मौत की सजा दिलाने के लिए गंभीर साजिश

 

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ  गुजरात में SIT ने हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।  चार्जशीट में तीस्ता सीलतवाड के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। चार्जशीट के मुताबिक तीस्ता ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत की सजा दिलाने के लिए गंभीर साजिश रची थी। इस साजिश में दो पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार और संजीव भट्ट भी शामिल थे, जो समय-समय पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर और उसकी ऑफिशियल एंट्री कर तीस्ता को भेजते थे।साथ ही उसके प्रमाण पेश किये गये हैं। आरोपों में कहा गया है कि तत्कालीन सीएम को फंसाने के लिए फर्जी दस्तावेजो और फर्जी एफिडेविट तैयार की गई । पीड़ितों को गुमराह करते हुए, जो घटनाएं कभी घटी ही नहीं, ऐसी काल्‍पनिक कहानियों पर हस्ताक्षर लिए गए। दस्तावेज अंग्रेजी में थे, जो पीड़ितों की समझ से बाहर थे। अगर कोई पीड़ित, तीस्ता का साथ देने तैयार नहीं होता तो उसे डराया-धमकाया जाता था। खुद पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार ने एक गवाह को फोन करके धमकाया था। फिर इसे अदालत में साबित करने के लिए बाकायदा वकीलों को फौज तैयार की गई।

चार्जशीट के मुताबिक तीस्ता और संजीव भट्ट एक दूसरे के संपर्क में थे। संजीव भट्ट नामी पत्रकारों, कुछ एनजीओ और गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष से भी संपर्क में थे। अलग-अलग पिटिशन में साजिश पूरी करने के मकसद से काम किया गया और सभी को लगातार ईमेल भी किया गया। 

MadhyaBharat 22 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.