Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सत्यपाल मलिक ने जो कहा वो कितना सच
सत्यपाल मलिक satpaal malik

पुलवामा हमले पर सच्चे नागरिक का फर्ज निभाया क्या ?

 

देश में हुए पुलवामा हमले की तारीख शायद आप अभी भूले नहीं होगें। ये इतनी छोटी घटना नहीं थी की आप भूल गए।   हमें भरोसा है की आपको याद होगा यदि नहीं तो देश के एक सच्चे नागरिक का फर्ज निभाते हुए याद कर लिजिए याद रखना सबके लिए जरूरी है, क्योंकि कोई बुज़दिल हमारे जवानों को पीछे से वार करके भाग जाए, ये एक सेना के जवान और सच्चे नागरिक को बर्दाश्त नहीं। यहां मैं सच्चे नागरिक शब्द का प्रयोग इसलिए कर रहा हूं, ताकि आप अपने दिमाग में बिना किसी पार्टी की विचार धारा की परिभाषा रखे, देशहित में उठ रहे उन सवालों को सोचने की कोशिश करेंगे, जिनके जवाब अब तक मिल जाने चाहिए, लेकिन 2019 के चुनावी भंवर में सब भेंट चढ गए। मैं बात 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की कर रहा हूं। जिस हमलें में आतंकियों ने हमारे देश के 40 जवानों की मांओं की गोद सूनी कर दी थी।  जिससे पूरा देश गंमगीन हो गया था,लेकिन इसके पीछे कौन लोग थे ? क्या इस घटना के बाद जाँच हुई , हुई तो क्या आपने कभी ये सवाल उठाया कि आखिर इसकी जांच कहां पहुंची ? कौन लोग शामिल थे ? कैसे इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक देश के अन्दर दाखिल हुआ ? किसकी चूक थी?  इसके तार कहां तक जुड़े थे ? ये अतंकवादी यदि पाकिस्तान से आए थे, तो अपनी तरफ से कहां चूक हुई?इन सवालों के जवाब ना आपने जानने  की कोशिश की और ना ही जो लोग पूछ रहे थे उन्हें जानने दिया, उल्टा उन पर देशद्रोही होने का ठप्पा लगा दिया कि सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहें हैं ये लोग, लेकिन सही मायने में दोषी आप हैं यदि कल को आपने जवाब जानने की कोशिश की होती तो आज वो अपराधी सलाखों के पीछे होते लेकिन आप सोच रहे होंगे कि मैं इन सवालों को अभी क्यों पूछ रहा हूं, क्योंकि जब ये घटना घटी तो उस समय जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीआरपीएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को खासतौर से जिम्मेदार ठहराया।उल्लेखनीय है कि उस वक्त राजनाथ सिंह देश के गृह मंत्री थे । उनका दावा है कि सीआरपीएफ ने सरकार से अपने जवानों को ले जाने के लिए विमान उपलब्ध करवाने की मांग की थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था । और घटना के बाद शाम को मलिक ने पीएम मोदी से बात की और कहा कि जो भी हुआ इसमें हमारी लापरवाही है। अगर हम एयरक्राफ्ट दे देते तो ऐसा नहीं होता । मलिक का दावा है कि इस पर पीएम मोदी ने कहा, “तुम चुप रहो, ये कुछ और चीज है” मलिक इस दौरान सिर्फ पीएम ही नहीं बल्कि मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी उन्हें चुप रहने को कहा था । डोभाल, मलिक के क्लासमेट भी रहे हैं। तब मलिक कहते हैं कि उन्हें लग गया था कि इसकी सारी जिम्मेदारी अब ये लोग पाकिस्तान पर डालने वाले हैं। वहीं इस इंटरव्यू के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है । जिस पर अब कुछ नागरिक जागें हैं।  जिनके सवाल जवाब सिर्फ सोशल मीडिया पर सिमट गए हैं। सीधे सरकार से सवाल पूछने की जिम्मेदारी किसकी हैं ?

MadhyaBharat 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.