Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गंगासागर में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
kolkata, Lakhs of devotees, Gangasagar

कोलकाता। त्रेता युग में जिस सागर तट पर स्वर्ग से उतरी गंगा ने राजा सागर के साठ हजार पुत्रों को मकर संक्रांति के दिन स्पर्श कर मोक्ष दिया था, उसी सागर तट पर मकर संक्रांति के उसी शुभ मुहूर्त में शनिवार को 31 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

वैसे तो शनिवार सुबह 6:53 बजे से पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हुआ जो रविवार शाम 6:53 बजे तक जारी रहेगा। इधर, शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञानदास ने बताया कि शनिवार सुबह 6:00 बजे से ही बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने गंगासागर में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। देश-दुनिया से पहुंचे लाखों महिला-पुरुष व युवाओं समेत अनगिनत संख्या में नागा, नाथ और अन्य संप्रदाय के साधुओं ने इस सागर तट पर मोक्ष मिलने की आस में डुबकी लगाई है। पुण्य स्नान की अवधि 48 घंटे निर्धारित की गई है। इस बीच दो तीर्थ यात्रियों की सेहत गंभीर हो गई। एक व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के ही गोसाबा निवासी है। दोनों को सागर तट से एयरलिफ्ट कर कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि 31 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र स्नान कर चुके हैं। अगले दो दिनों में और भीड़ होगी। नतीजतन प्रशासन का मानना है कि रविवार शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 50 लाख हो सकती है। इस बार पुण्य स्नान का लग्न रात्रि के समय भी है इसीलिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त तौर पर 33 हाई मास्ट लाइट और 90 लैंप पोस्ट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगासागर में इस बार ई-दर्शन और ई-बाथ की भी सुविधा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

वहीं, राज्य के लोक स्वास्थ्य और तकनीकी मंत्री पुलक रॉय ने भी दावा किया कि 30 से 40 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

दूसरी ओर समुद्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गंगासागर बकखाली विकास परिषद व सागर पंचायत समिति ने विशेष कार्यक्रम चलाया है। जिलाधिकारी सुमित गुप्ता ने बताया कि पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखना प्रशासन की ही नहीं, आम लोगों की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। लोगों को प्लास्टिक के बदले कपड़े के थैले दिए गए हैं।

 

गंगासागर की भीड़ में जेबकतरे भी हाथ साफ कर रहे हैं। अभी तक 12 लोगों ने जेब कटने की शिकायत की है। ऐसे 29 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। चोरी के 30 हजार 750 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

 

सुबह होते ही तीर्थयात्री अपने-अपने शिविरों से निकल कर पुण्य स्नान के लिए जा पहुंचे थे और गंगा व सागर के मिलन तट पर डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। इनकी सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड समेत नेवी और कोस्ट गार्ड के 10 हजार से अधिक जवानों ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।

जिला प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 50 लाख से अधिक श्रद्धालु सागर तट पर पुण्य स्नान के लिए पहुंचे हैं। पिछले साल 30 लाख लोगों ने डुबकी लगाई थी।

MadhyaBharat 14 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.