Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संजय निरुपम ने संजय राऊत को खिचड़ी घोटाले का ‘मास्टरमाइंड’ बताया
mumbai, Sanjay Nirupam , Sanjay Raut

मुंबई। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय निरुपम पर खिचड़ी घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईडी को अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए संजय राऊत पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। खिचड़ी घोटाला केस में ही ईडी ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को समन भेजा है।

 

संजय निरुपम ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि संजय राऊत जब गोरेगांव स्थित पत्राचाल घोटाला मामले में फंसे थे, तब उन्होंने खिचड़ी घोटाले के आरोपित सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट कंपनी के मालिक सुजीत मुकुंद पाटकर से तकरीबन एक करोड़ रुपये लिए थे। यह पैसे खिचड़ी घोटाले की दलाली के रूप में दिए गए थे। संजय निरुपम ने कहा कि कोरोना के दौरान मुंबई नगर निगम ने 300 ग्राम खिचड़ी गरीब मजदूरों को देना तय किया था लेकिन संजय राऊत ने खिचड़ी की मात्रा सिर्फ 100 ग्राम कर दी। उन्होंने कहा कि इस तरह संजय राऊत ने सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट कंपनी से एक करोड़ रुपये की दलाली लेकर गरीबों की 200 ग्राम खिचड़ी चुरा ली।

 

संजय निरुपम का कहना है कि सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट कंपनी के मालिक के पास खिचड़ी बनाने के किचन का अनुभव नहीं था। इसलिए संजय राऊत के इशारे पर जोगेश्वरी एसवी रोड पर एक निजी रेस्तरां पर्शियन दरबार की रसोई को खिचड़ी का अनुबंध किया गया था। बाद में जब पर्शियन दरबार रेस्टोरेंट के मालिक को बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। संजय निरुपम ने कहा कि कोरोना के दौरान लोग अपनी जान गंवा रहे थे, लोगों के पास खाना-पानी नहीं था, गांव जाने के लिए गाड़ी नहीं थी, पैसे नहीं थे, उस समय शिवसेना के लोग भोजन आपूर्ति के नाम पर घोटाला कर रहे थे। इसलिए खिचड़ी घोटाले की विस्तृत जांच करके संजय राउत को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

 

MadhyaBharat 8 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.