Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
माताओं-बहनों को मिल रही सुविधाओं का परिणाम है भाजपा की जीत : मोदी
jonpur, BJP

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपनी दूसरी सभा जौनपुर में की। उन्होंने विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि विपक्ष ईवीएम-ईवीएम चिल्लाता है। यह ईवीएम का खेल नहीं है। माताओं-बहनों को मिल रही सुविधाओं का परिणाम है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि सबको घर मिल रहा है। घर नहीं पक्का घर। पहले होता था कि घर,दुकान,गाड़ी,खेत है तो पति या पुत्र मालिक रहता था। मोदी ने कहा कि यह नहीं चलेगा। मोदी जो देता है,वह महिलाओं के नाम पर है। लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा।

 

पीएम मोदी ने सभा में मौजूद जनसमूह से कहा कि वे अपने गांव में सबके घर जाएं। जिन्हें मकान नहीं मिला है। या कोई योजना नहीं मिली है। तो उनका नाम पता लिखकर मुझे भेजिए। उन्हें पक्का घर मिलेगा। यह मेरी भक्ति है।

 

उन्होंने कहा कि बिजली दिया तो लोग आकर कहते थे कि बिजली का बिल बहुत ज्यादा है। कौन भरेगा। अब हमने तय किया है कि आपकी बिजली का बिल जीरो होगा। सोलर योजना के तहत सबको जोड़ा जाएगा। अपने खर्च से बची बिजली सरकार खरीदेगी। मतलब कमाई भी कर सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि मोदी की एक और गारंटी है। 70 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों की चिंता आपको नहीं करनी होगी। उसकी चिंता आपका बेटा मोदी करेगा। उससे बचे हुए पैसे से बच्चों का भविष्य संवारिए।

 

पीएम मोदी ने कहा कि पांच सौ साल के बाद राम मंदिर मिला है। पूरा देश खुश है। दुनिया में रहने वाला हर हिन्दुस्तानी खुश है। लेकिन ये लोग गाली दे रहे हैं। सपा के शहजादे, उनके चाचा मजाक उड़ाते हैं। वोट पाने के लिए हद पार कर जाते हैं। 21वीं सदी है। तीन तलाक का झंडा लेकर घूम रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि विपक्षी 370 फिर से लाने की बात कर रहे हैं। ओबीसी, एससी के हक का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कर्नाटक में रातों रात खेल करके बड़ी संख्या में मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर दिया। मेरे जीते जी यह ओबीसी का आरक्षण छीन पाएंगे क्या? एससीएसटी का आरक्षण छीन पाएंगे क्या? नहीं छीन पाएंगे। आपने सुना होगा, यह कांग्रेस वाले एक एक्सरे मशीन लाए हैं। उससे सावधानी रहने की जरूरत है। वह कहते हैं कि हम आपकी सम्पत्ति का एक्सरे करेंगे। आवश्यकता से ज्यादा है तो हम छीन लेंगे। मोदी आपके खेत खलिहान, गहने और सम्पत्ति छीनने नहीं देंगे। कांग्रेस कहती है कि मरने के बाद आप अपने बच्चों को अपनी सम्पत्ति नहीं दे पाएंगे। सपा-कांग्रेस का यह खेल खतरनाक है। साथियों को विकसित भारत के लिए भाजपा को जिताना है। मोदी ने स्थानीय बोली में मतदाताओं से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की हामी भरवाई।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.