Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ से हालत गंभीर
asam, Situation serious , Kaziranga National Park

गोलाघाट । काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ के कारण इस वर्ष अब तक 10 एक सींग वाले दुर्लभ प्रजाति के गैंडों और 153 हिरणों समेत कुल 174 जानवरों की मौत हो चुकी है। वन कर्मियों ने अब तक 135 जानवरों को बचाया बचाया है।


काजीरंगा अभयारण्य 1,090 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें अनेक प्रकार की दुर्लभ एवं विलुप्त प्रजातियां निवास करती हैं। इन वन्य प्राणियों को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भूटान के राजा काजीरंगा में आकर ठहर चुके हैं, लेकिन प्रत्येक वर्ष बाढ़ के कारण काजीरंगा की स्थिति गंभीर हो जाती है और वन्य प्राणी संकट में पड़ जाते हैं। हालांकि, सरकार ने बाढ़ के समय वन्य प्राणियों के रहने के लिए कई हाइलैंड बनाये हैं।इसके बावजूद बाढ़ से काजीरंगा को हर साल व्यापक नुकसान होता है। 2017 के बाद इस बार सबसे अधिक बाढ़ काजीरंगा में दर्ज की गई है। यही वजह है कि इस वर्ष सबसे अधिक जानवरों की मृत्यु हुई है।

MadhyaBharat 12 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.