Since: 23-09-2009
पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप
तेलंगाना में भाजपा विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।विधायक टी. राजा सिंह पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। भाजपा विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर के बारे में बात करते हुए एक वीडियो जारी किया था और इस वीडियो में पैगंबर मुहम्मद के बारे में कुछ विवादित बातें कहीं गई थी। जिसको लेकर हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हुआ। दर्शनकारी लगातार विधायक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने विधायक राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो से हुई थी। भाजपा विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ एक "कॉमेडी" वीडियो जारी किया था, जिन्होंने बीते सप्ताह हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन के बीच एक शो आयोजित किया था। राजा सिंह ने फारूकी के शो को रोकने की धमकी देते हुए कहा था कि वह कार्यक्रम स्थल पर सेट को जला देंगे। हालांकि धमकी देने के बाद राजा सिंह को घर में ही नजरबंद रखा गया था। राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इसके बाद भाजपा विधायक ने भी अपने वीडियो में कथित तौर पर पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। आपको बता दें मुन्नवर फारुकी हमेशा हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाता आया है। हिन्दू समाज के ऊपर कॉमेडी के जरिये कई बार विवादित टिप्पणी भी कर चुका है। कई बार हिन्दू संगठनों ने फारुकी को चेतवानी भी दी थी। और विधायक टी. राजा सिंह ने भी इसका विरोध जताया था। जिसके बाद से यह मामला शुरू हुआ था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |