Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांवड़ भरकर ग्वालियर आ रहे कांवड़ी हादसे शिकार हुए
कांवड़ भरकर ग्वालियर आ रहे कांवड़ी हादसे शिकार हुए

 

हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

 

उत्तरप्रदेश में हरिद्वार से कांवड़ भरकर ग्वालियर आ रहे कांवड़ियों का  एक दल  सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दाेनाें घायलाें काे उपचार के लिए आगरा पहुंचाया गया। यहां उपचार के दाैरान एक गंभीर मरीज की माैत हाे गई। जिस डंपर ने कांवड़‍ियों को कुचला वो भी ग्वालियर के ठाकुर ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है।  पुलिस ने चालक प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है। उधर मृतकाें के शव उटीला पहुंचे ताे स्वजनाें का गुस्सा भड़क उठा। स्वजनाें ने शवाें काे बड़ागांव हाइवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। हादसे को लेकर लाेकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट कर दुख जताता है। उन्होंने लिखा मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवाराें के साथ है। उन्हाेंने कांवड़ियाें से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आग्रह भी किया है।  हाथरस जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवाराें काे एक-एक लाख की आर्थिक सहायता तत्काल प्रभाव से प्रदान की है। सभी कावड़िये गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे ।  जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया, जिसमें से एक घायल की माैत हाे गई। हादसे का शिकार सभी लाेग बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। घटना के बाद कांवड़ियाें में खासा आक्राेश है। 

MadhyaBharat 23 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.