Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सरकार ने ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
सरकार ने ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

उत्पादन प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई 

 

सरकार ने ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्‍साहन योजना को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी वर्ष 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिए दी गयी है और इसके लिए 120 करोड़ रूपये का योजना खर्च तय किया गया है। इस योजना को नागरिक उड्यन मंत्रालय लागू कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि योजना का उद्देश्‍य देश में ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के उत्‍पादन को बढ़ावा देना है और इस प्रक्रिया में स्‍वदेशी उद्योगों को वैश्विक रूप से प्रतिस्‍पर्धी बनाने पर ध्‍यान दिया जायेगा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि योजना के अंतर्गत  भारत ने ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के विनिर्माण से जुड़ी कंपनियों को सहायता प्रदान की जायेगी। योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्‍साहन योजना का लाभ लेने के लिए सूक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यम -एमएसएमई और  स्‍टार्टअप  क्षेत्र की कंपनी का वार्षिक कारोबार ड्रोन के लिए दो करोड़ रूपये और उपकरणों के लिए 50 लाख रूपये होना चाहिए। एमएसएमई से अलग कंपनियों के लिए ड्रोन के लिए चार करोड़ रूपये और ड्रोन उपकरणों के लिए एक करोड़ रूपये की वार्षिक बिक्री होना जरूरी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि कैबिनेट सचिव की अध्‍यक्षता  वाला अधिकार प्राप्‍त समूह योजना के कार्यान्‍वयन की निगरानी करेगा।

 

MadhyaBharat 2 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.