Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
new delhi, Congress President , Karnataka

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

 

सुरजेवाला ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रविवार को वहां (कर्नाटक) दो प्रस्ताव पास किए गए थे। पहला धन्यवाद प्रस्ताव था और दूसरा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी विधायकों ने अधिकृति किया था कि वह कांग्रेस के विधायक दल के अगले नेता का चयन करें। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक वहां सभी से चर्चा कर दिल्ली लौट आए हैं। वह अपनी रिपोर्ट आज रात तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप देंगे। उसके बाद पार्टी अध्यक्ष फैसला लेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, पार्टी महासचिव के.सी वेणुगोपाल, कांग्रेस पर्यवेक्षक भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया दिल्ली पहुंच गए हैं। तीनों पर्यवेक्षक ने रविवार को बेंगलुरु में पार्टी विधायकों से लंबी बातचीत की थी। आज वह पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

कांग्रेस के पर्यवेक्षक भवर जितेंद्र सिंह ने दिल्ली निकलने से पहले दिए एक बयान में कहा कि सभी विधायकों से राय ली गई है, हम दिल्ली जा रहे हैं, रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को देंगे।

MadhyaBharat 15 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.