Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची
lucknow, BSP released list ,Lok Sabha elections

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें सात नाम मुस्लिमों का है।

 

बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को पार्टी ने टिकट दिया है। इनके अलावा मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्धनगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर, गिरीश चन्द्र जाटव, आंवला से आबिद अली,पीलीभीत से अनीस अहमद खा उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा के नाम पर मुहर लगी है।

उल्लेखनीय है कि बसपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है। मायावती ने साफ तौर पर कहा था कि बसपा पार्टी अपने ईमानदार कार्यकर्ता के दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2019 में बसपा ने सपा और रालोद के साथ चुनाव लड़ा था, जिसमें दस सीट पर जीत हासिल की थी।

MadhyaBharat 24 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.