Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अगले तीन वर्षों में देश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र बढ़कर 50 अरब अमरीकी डॉलर पहुंचने की उम्मीद
अगले तीन वर्षों में देश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र बढ़कर 50 अरब अमरीकी डॉलर पहुंचने की उम्मीद

दुनिया ने कोविड महामारी के दौरान भारत की अग्रणी भूमिका को पहचाना - मंत्री  जितेंद्र सिंह

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश दुनिया में चिकित्सा पर्यटन के प्रमुख केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि 2019 से 2022 की अवधि में 10 लाख से अधिक विदेशियों को मेडिकल वीजा दिया गया। नई दिल्‍ली में  एक कार्यक्रम में डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि अगले तीन वर्षों में देश में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा क्षेत्र बढ़कर 50 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चिकित्सा पर्यटन बाजार लगभग 72 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचने और अगले वर्ष तक इसमें देश की हिस्सेदारी लगभग 10 अरब डॉलर होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग छह सौ अस्पताल हैं जो किफ़ायती मूल्‍यों पर विश्व स्तरीय उपचार उपलब्‍ध करा रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया ने कोविड महामारी के दौरान भारत की अग्रणी भूमिका को पहचाना है, क्योंकि भारत ने कोविड  पोर्टल के माध्‍यम से 220 करोड़ से अधिक टीकाकरण देने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

MadhyaBharat 17 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.