Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात विधानसभा के प्रथम चरण का प्रचार चरम पर
गुजरात विधानसभा के प्रथम चरण का प्रचार चरम पर

राजनीतिक दल मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास कर रहे हैं

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राजनीतिक दलों ने मतदाता को आकर्षित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इस चरण के लिए पहले दिसम्‍बर को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित अन्‍य नेताओं ने आज कई जगहों पर रैली की। पीएम  मोदी ने नेत्रांग और खेड़ा में चुनावी रैलियां की। उन्‍होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सत्‍ता में आने के लिए शॉटकट के रूप में तुष्टिकरण की नीतियों का उपयोग कर रहे हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जबतक वोट वैंक की राजनीति होती रहेगी तब तक आतंकवाद का खात्‍मा नहीं किया जा सकता। उन्‍होंने कहा कि लम्‍बे समय तक गुजरात आतंकवाद से पीडि़त रहा और तब केन्‍द्र में मौजूद कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। बाद में प्रधानमंत्री ने सूरत में भी रैली की। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्‍ठ नेता अशोक गहलोत ने दोपहर बाद दादीपाड़ा में जनसभा की। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल सूरत में रोड शो करने वाले हैं। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पिछली विधानसभा यानि कि 2017 में बीजेपी की सरकार बनी थी। इस बार के चुनाव में सभी पार्टियां अपनी दावेदारी पेश कर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार की लड़ाई बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होने जा रही है। गुजरात में मतदान दो चरणों में सपन्न होंगे। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी जिसके बाद परिणामों का ऐलान हो जायेगा। अगर हम बात करें वागरा विधानसभा सीट पर चुनाव की तो यहां पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान होगा। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव में वागरा सीट से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं।

MadhyaBharat 28 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.