Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम आवास योजना के अंतर्गत साढे़ तीन करोड़ से अधिक परिवारों को घर दिए गए
पीएम आवास योजना के अंतर्गत साढे़ तीन करोड़ से अधिक परिवारों को घर दिए गए

पीएम आवास योजना का लाभ पिछले आठ वर्षों में घर दिए गए 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत साढ़े चार लाख से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश में भाग लिया।  मोदी ने पीएम- आवास योजना के अंतर्गत निर्मित इन आवासों का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया।  प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में इस योजना के अंतर्गत साढ़े तीन करोड़ से अधिक निर्धन परिवारों को नए मकान मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निर्धन और वंचित वर्गों के कल्याण और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को अधिकतम सुविधाएं देने का सरकार का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए पीएम  मोदी ने कहा कि सभी खाद्य वितरण दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में बदला जा रहा है। किसानों के उपयोग की प्रत्येक सामग्री अब इन केंद्रों से उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरिया उर्वरकों के चयन में किसानों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जल्दी ही सभी उर्वरक भारत ब्रांड नाम से उपलब्ध होंगे।

MadhyaBharat 23 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.