Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
कांग्रेस का मतलब लूट-भ्रष्टाचार: नड्डा
jaipur, Congress means ,loot and corruption

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि गहलोत सरकार के कुशासन से आम जनता त्रस्त हो गई है इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसे खत्म करने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। गहलोत सरकार को राजस्थान की सुख, शांति, अमन-चैन की कोई परवाह नहीं है। इस सरकार में विधायकों को खुली छूट है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का मतलब लाल डायरी है। जो मंत्री इसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे बर्खास्त कर दिया जाता है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में राजस्थान भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान में बीजेपी की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' शनिवार दोपहर सवाई माधोपुर के रणथम्भोर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से रवाना हो गई। यात्रा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाई। वह खुद कुछ किलोमीटर तक रथ पर सवार होकर यात्रा में चले। यात्रा से पहले उन्होंने सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में नड्डा ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि टू जी-थ्री जी से कौन चेहरे सामने आते हैं, वही भ्रष्टाचार के चेहरे सामने आते हैं। कोल स्कैम हुआ, नेशनल हेराल्ड घोटाला। सोनिया गांधी, राहुल गांधी बेल पर है कि नहीं? इनमें से आधे जेल में हैं और आधे बेल पर। यूपी में अखिलेश सरकार के वक्त लैपटॉप घोटाला हुआ कि नहीं? लालू का चारा घोटाला हुआ कि नहीं हुआ? लैंड के बदले नौकरी का घोटाला हुआ कि नहीं हुआ? इन्हें देश से मतलब नहीं है, परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालो, यही काम है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार का रूप है- लाल डायरी। जो लाल डायरी का बचाव कर रहा है, आने वाले चुनाव में उसे बर्खास्त कर देना है। राजस्थान आज बेटियों पर अत्याचार के लिए जाना जाने लगा है, जो राजस्थान संस्कारों की भूमि था, उसका क्या हाल कर दिया। यहां युवा परीक्षा बाद में देता है, पहले बैकडोर एंट्री की तैयारी हो जाती है। हर परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। क्या युवा ऐसी सरकार को माफ करेंगे? यह सरकार शहीदों का अपमान करती है। ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। प्रतापगढ़ में ताजा घटना से मानवता शर्मसार हुई। भरतपुर में राजस्थान सरकार के मंत्री का पति रेप और मर्डर केस में आरोपित है, वह खुला घूम रहा है। ऐसे कुशासकों को बाहर करना है तो परिवर्तन यात्रा के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना होगा। राजस्थान में विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है।

नड्डा के भाषण में ज्यादातर समय तक गहलोत निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 4.5 करोड़ लोगों को अन्न मिल रहा है। भारत की अति गरीबी एक फीसदी से कम रह गई है। गजेंद्र सिंह घर-घर नल लगाना चाहते हैं और गहलोत सरकार जल जीवन मिशन में 20 हजार करोड़ का घोटाला करना चाहती है। हम पानी पहुंचा रहे हैं और ये घोटाला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आप मेड इन चाइना मोबाइल लेकर घूमते थे, आज 97 फीसदी मोबाइल भारत में बन रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुख से कहना पड़ रहा है कि राजस्थान पीछे रह गया है। साल 2014 से पहले और अब में अंतर आ गया है।

नड्डा ने कहा कि शुक्रवार को प्रतापगढ़ के धरियावाद की घटना शर्मसार करने वाली है। चाहे अलवर, बाड़मेर, चूरू का किस्सा हो, सब जगह जघन्य अपराध हो रहे हैं। अबोध बच्चियों से रेप हो रहे हैं। राजस्थान में क्या यही चलने देना है? अगर नहीं चलने देना है तो परिवर्तन करना होगा। क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार और रेप के मामले में नंबर वन है। राजस्थान की यह छवि बदलनी है तो गहलोत सरकार को बदलना होगा।

इससे पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मंच से अपनी पहली परिवर्तन यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2003 में चारभुजा मंदिर के दर्शन करके हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की थी। इसके बाद पहली बार भाजपा को 120 सीट मिली थी। आज भी मैं यहां आई हूं तो चारभुजा का आशीर्वाद लेकर आई हूं। इस दौरान राजे ने राजस्थान में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर बात की। ईआरसीपी को लेकर राजे ने कहा कांग्रेस सरकार जनता को गुमराह कर रही है। मेरे कार्यकाल में हमने इन 13 जिलों की पेयजल और सिंचाई की समस्या को देखते हुए योजना बनाई थी। लेकिन सरकार प्रपोजल नहीं बना कर भेज रही है, जबकि हमने 50 प्रतिशत निर्भरता पर प्रपोजल बनाया था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार खामियां गिनाते हुए जनता से इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे पहले सभा को केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और अन्य दिग्गज नेताओं ने भी संबोधित किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत प्रदेश के बड़े भाजपा नेता सवाई माधोपुर में जुटे हैं। परिवर्तन संकल्प यात्रा में आसपास पूरे राजस्थान के कई जिलों से लोग भारी संख्या में लोग आए हैं।

सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर जनसभा के बाद दोपहर 2.50 बजे जेपी नड्डा ने परिवर्तन संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने परिवर्तन संकल्प यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी, टोंक सवाई माधोपुर सांसद जौनापुरिया ने त्रिनेत्र गणेश की पूजा अर्चना की।

भाजपी सितंबर में प्रदेश से चार परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है। पहली यात्रा त्रिनेत्र गणेश मंदिर (सवाई माधोपुर) से निकली है। इसके बाद पश्चिम में रामदेवरा (जैसलमेर), उत्तर में गोगामेड़ी मंदिर (हनुमानगढ़) और दक्षिण में बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) से निकाली जाएगी। चारों दिशाओं से निकलने वाली ये यात्राएं प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। इस दौरान चारों यात्राएं कुल 8,982 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

MadhyaBharat 2 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.